पीलीभीत, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज में समारोह शुरू हो गया। राज्यमंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त उपनिरीक्षक/विवेचकों (नागरिक पुलिस) को 34 टैबलेट वितरित किए गए, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी सुदृढ़ता को बढ़ावा मिले। प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.