सुपौल, जनवरी 1 -- सरायगढ़। पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 150 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पूर्वी कोसी तटबंध सह सीमा सुरक्षा सड़क पर की गई। थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान एक अज्ञात शराब तस्कर प्लास्टिक के बोरे में शराब लेकर आ रहा था। पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर बोरा सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बोरे से 150 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 259/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...