प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के गायघाट के पास रविवार रात कार सवार के अवैध असलहे के साथ आने की सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने घेराबंदी की। कार आते ही पुलिस ने आगे पहुंचकर रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे। वे कार छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान कार से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। कार नंबर के आधार पर चौकी इंचार्ज ने लालगंज पूरेनोती हुलासगढ़ निवासी आशीष मिश्र, कोहंडौर के रोहन कुमार को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...