सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- ककरहवा। भारत-नेपाल बॉर्डर से कुछ दूरी पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते प्रतिदिन जाम लग जाता है। जगह-जगह कट मारते हुए ई-रिक्शा चालक लोडर वाहन, ई-रिक्शा सवारी वाहनों के पहिया रोक देते हैं। इससे दिक्कतें खड़ी होती है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। जाम से छुटकारा पाने के लिए मेन चौक पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...