औरंगाबाद, सितम्बर 6 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सैदपुर नौघडा की एक फरार महिला अभियुक्त फातिमा खातून ने पुलिस दबिश के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष मो. इमरान अली ने बताया कि थाने में दर्ज हत्या के मामले में वह नामजद अभियुक्त थी, और लगातार फरार चल रही थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। दबाव बढ़ने के बाद अभियुक्त ने अदालत में समर्पण कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...