जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर।शहर के चर्चित उद्यमी एवं एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार को 14वें दिन तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित खोज निकाला। कैरव गांधी की बरामदगी झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से की गई है।बरामदगी के बाद पुलिस टीम कैरव गांधी को सीधे उनके आवास लेकर पहुंची, जहां उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल देखकर परिवार ने राहत की सांस ली। इस दौरान आवास पर सीमित लोगों की मौजूदगी रही और किसी प्रकार का सार्वजनिक बयान परिजनों की ओर से नहीं दिया गया। पुलिस ने भी शुरुआती तौर पर मामले को लेकर संयम बरतते हुए विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।गौरतलब है कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने से पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.