निज प्रतिनिधि, मार्च 31 -- पटना - गया रेल खंड में चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों से किन्नरों के द्वारा जबरन वसूली किए जाने की सूचना पर जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट (थाने )की पुलिस ने सोमवार को दो किन्नरों को गिरफ्तार किया। इसकी सूचना पाकर कई किन्नरों का समूह जहानाबाद आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गए और आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। थाना परिसर में हंगामा करते हुए कुछ किन्नर निर्वस्त्र हो गए और पुलिस की हिरासत से अपने दोनों साथियों को छुड़ा लेकर चले गए। आरपीएफ पोस्ट पर किन्नरों के शोर - शराबा और आपत्तिजनक हरकत से भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में किन्नर संघ की हेड ने पुलिस की हिरासत से छुड़ाए गए अपने दोनों साथियों को दोबारा रेल पुलिस को सौंप दिया। जहानाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में विधि - सम्मत कानूनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.