प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चों के सामने की पत्नी की निर्मम हत्या करने के आरोपी ने आखिरकार दस दिन बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस फरार पति व तीनों देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। अब धूमनगंज पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की तैयारी में जुटी है। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के पीपल गांव निवासी नरेश भारती की बेटी 36 वर्षीय प्रीति की नीवां निवासी राजेश भारती से शादी हुई थी। आरोप है कि आठ मार्च की देर रात कहासुनी के बाद राजेश ने अपने भाई दीपू, दीपक व राकेश के साथ मिलकर पत्नी प्रीति के पेट में गोली मार दी। इसके बाद चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। मृतका की 17 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था। इधर, पुलिस आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.