देवरिया, मार्च 19 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी-बिहार बार्डर के मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद देवरिया पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। एसपी विक्रांत वीर मंगलवार को चेकपोस्ट पर पहुंचे और पीएसी लगाकर वाहनों की जांच कराई। लगभग दो घंटे तक बार्डर पर ही एसपी जमे रहे। यूपी पुलिस की सख्ती के बाद बिहार के दर्जनों गांवों में खलबली मच गई है। बिना जांच के किसी भी वाहन को यूपी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। नाकाबंदी चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर मेहरौना में हमला हो गया था। इसके बाद से ही लार में मौजूद एक सेक्शन पीएसी को मेहरौना चेकपोस्ट पर भेज दिया गया। दोपहर को एसपी विक्रांत वीर लार थाने पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद वह सीधे बिहार बार्डर पर मौजूद चेकपोस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.