भागलपुर, फरवरी 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाने के टॉप टेन की श्रेणी में शामिल अपराधी दोगच्छी गांव निवासी शंकर यादव ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर पुलिस टीम पर हमला और लूट का आरोप है। वह करीब पांच माह से फरार चल रहा था। नाथनगर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। पुलिसिया दबिश की वजह से उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शंकर के खिलाफ आधा दर्जन लूट, छिनतई सहित अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले पांच माह से फरार चल रहा था। थाने के टॉप टेन के अपराधी की सूची में इसका नाम दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...