मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- आदापुर। स्थानीय नकरदेई थाना अंतर्गत भवानीपुर मौजे में शराब पीकर हंगामा करने और झगड़ा करने की सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो नशे में धुत उपद्रवियों ने काफी हंगामा किया और पुलिस टीम पर हमला और हाथापाई कर दी। स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना में होमगार्ड जवान वीराशंकर गिरि चोटिल हो गया। पुलिस ने भवानीपुर मौजे निवासी वीरेंद्र साह के पुत्र दीपक कुमार को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं,बीरेंद्र साह सहित 4-5 अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है और लगातार छापेमारी जारी है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष भारत कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले कुख्यात तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमला...