मेरठ, दिसम्बर 6 -- पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले मेरठ निवासी बदमाश इरशाद को कोर्ट ने गुरुवार को नौ साल कारावास की सजा सुनाई। उसपर 500 रुपये अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। 29 मई 2016 की रात अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में कालाखेड़ा पुल पर बदमाशों ने कार सवार परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। चार जून 2016 को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मेरठ के कुछ बदमाश हाईवे पर लूटपाट करने के इरादे से खड़े हैं। पुलिस ने हसनपुर-अतरासी रोड स्थित रझोहा चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। हसनपुर की ओर से आ रहीं दो कारों को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा, दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुफरान...