आगरा, फरवरी 1 -- पटियाली थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव में गत वर्ष दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटियाली लोकेश भाटी ने बताया कि गत वर्ष मार्च माह में चंदनपुरा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों से पुलिस टीम पर पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर नामजद कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में वांछित चल रहे दिनेश पुत्र हरी सिंह निवासी चंदनपुरा थाना पटियाली को पुलिस ने सटीक जानकारी पर शनिवार की रात गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...