जौनपुर, फरवरी 13 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात को वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस का वाहन क्षतग्रस्त होने की सूचना है। वहीं दो पुलिस कर्मियों को चोट भी आई है, जिसमें एक को हल्की जबकि दूसरे को ज्यादा चोट की सूचना है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सिकरारा थाने की पुलिस और एसओजी की टीम बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में किसी वारंटी को पकड़ने के लिए रात में गई थी। जिस वारंटी को पकड़ना था उसके यहां शुक्रवार को तेरही का कार्यक्रम है। वहां जुटे लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम ने कंट्रोल और बक्शा थाने को जानकारी दी। बक्शा पुलिस पहुंची तो वहां इस टीम पर भी पथराव होने लगा। इस पथराव में बक्शा थाने की गाड़ी का शीशा टूट गया, साथ ही एक स...