रांची, फरवरी 21 -- खूंटी, संवाददाता। नशा उन्मूलन अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारंगहादा थाना क्षेत्र में करीब 7 एकड़ 61 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को विनष्ट किया। फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारंगहादा थाना अंतर्गत लांदुप पंचायत के ग्राम होड़ोंग, करकटा एवं हुंडूरडीह के जंगली क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मारंगहादा थाना प्रभारी विकास जायसवाल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल ने सघन छापेमारी करते हुए बड़े क्षेत्रफल में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध अफीम की खेती करने वालों एवं संबंधित जमीन मालिकों के विरुद्ध मारंगहादा थाना में एनडीपीएस एक्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.