पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा माह को लेकर पुलिस ने जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाया। धारचूला एसएचओ विजेंद्र शाह,एसआई योगेश कुमार,एसआई मेघा शर्मा,राजेंद्र बिष्ट ने मल्लिकार्जुन स्कूल कालिका व नगर में जागरुकता अभियान चलाया। डीडीहाट थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में नीमा तोमक्याल मलयनाथ स्वामी स्कूल में बच्चों को यातायात के नियम बताए। इस दौरान लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...