फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला जेल नीमका में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हुई हत्या के मामले में पुलिस जेलकर्मियों के बयान दर्ज करेगी, ताकि पता चल सके कि बंदी की हत्या किन परिस्थितियों में हुई। इस मामले की जांच अपराध शाखा, डीएलएफ को सौंपी गई है। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बंदी अरुण चौधरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, बैरक में मौजूद और एक अन्य बंदी श्योब रियाज के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी बंदी ने पत्थर से वार कर संदिग्ध आतंकी की हत्या कर दी थी। इसे जेल में सुरक्षा की बड़ी चूक माना जा जा रहा है। इस वजह से जेल महानिदेशक आलोक मित्तल नीमका जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह, उपाधीक्षक सचिन कौशिक के अलावा दो अन्य जेल कर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। पुलिस की टीम इस मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ जे...