आगरा, दिसम्बर 29 -- थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत अजीजपुर में पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। आरोपियों को भगा दिया गया। पुलिस टीम को जलाने की धमकी दी गई। तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने छत के रास्ते घुसकर बंधक टीम को मुक्त कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम से मारपीट का मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी है। घटना रविवार दोपहर करीब 2. 30 बजे की है। थाना मलपुरा उपनिरीक्षक कपिल शर्मा उपनिरीक्षक अनिता कश्यप, उपनिरीक्षक सलोनी चौहान तथा महिला सिपाही साधना यादव के साथ अजीजपुर गांव में दीपक जाटव व सोनू जाटव की तलाश में उनके घर पहुंचे थे। दीपक और सोनू जाटव मारपीट के आरोपी हैं। आरोप है कि आरोपितों के परिजन श्री...