गिरडीह, फरवरी 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा ने बुधवार को जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया एवं बड़कीटांड गांव की घटना की जांच की। इसके बाद उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों गांवों के बीच हुए विवाद मामले में जमुआ पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की है और एकपक्षीय कार्रवाई की है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इस मामले को लेकर एसपी गिरिडीह, पूर्व विधायक केदार हाजरा व शहरी आवास मंत्री सुदिव्य सोनू से जल्द मिलकर और जमुआ पुलिस की करतूत को अवगत कराएंगे। अगर कोई दोषी है तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का नियम है। दबंगता पुलिस नहीं कर सकती है। कहा कि इस मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.