झांसी, दिसम्बर 15 -- पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव एक बार फिर पुलिस को चकमा दे गया। पुलिस उसके आत्मसर्पण्रा के पहले ही उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाए बैठी रही। पूरा जिला कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था। हर आने जाने वाले की शिनाख्त हो रही थी। इस दौरान शाम को खबर मिली की दीपक 20 दिसंबर की तारीख मिल गई है। वह अब 20 दिसंबर को सरेंडर करेगा। पुलिस के लिए ये सबसे बड़ा चैलेंज है कि वे उसे सरेंडर करने से पहले पकड़ा चाहते हैं। यही कारण है कि मध्यप्रदेश की पुलिस से संपर्क कर आस पास के जिलों में भी टीमे भेजी गई हैं। मोंठ थाने में पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ डकैती, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में नाम नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शिकंजा कसने के लिए पुलिस उनके कई क़रीबियों को भी जेल भेज चुकी जबकि...