पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के सभी उपेंद्रनाथ दुबे के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नगद सहित पांच लाख रूपये के जेवरात की चोरी हो गई है। उपेंद्रनाथ दुबे ने चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है। चैनपुर के प्रभारी थाना प्रभारी बाबूलाल दुबे ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उपेंद्रनाथ दुबे के पुत्र सह लातेहार एसपी कोठी में टेक्निकल सेल में पद स्थापित राहुल कुमार दुबे ने बताया कि पूरे परिवार के साथ शनिवार को पैतृक गांव रामकंडा थाना क्षेत्र के चेटे गांव गए थे। सोमवार के सुबह में पड़ोस के रहने वालों ने सूचना दी कि उनका दरवाजा खुला हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.