पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी सह पुलिस जवान शंकर सिंह से 38 हजार रुपये की ठगी हुई है। शंकर सिंह ने साइबर थाना में आवेदन दिया है। हालांकि साइबर थाना प्रभारी विश्राम उरांव ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हो सकता है कि ऑनलाइन शिकायत की गई होगी। शंकर सिंह ने आवेदन में उल्लेख किया है कि रविवार की शाम में वह मोबाइल फोन से एक नंबर को 349 रुपए का रिचार्ज किए थे। अकाउंट से 352 रुपया पैसा कट गया पर मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। उसके बाद भुक्तभोगी ने गूगल से एयरटेल कस्टमर केयर का नंबर निकाल कर फोन किया। शंकर सिंह ने कस्टमर केयर में शिकायत की। दूसरी तरफ से बताया गया कि पैसा वापस करने की प्रक्रिया चल रही है। परंतु बात करने के दौरान ही शंकर सिंह के अकाउंट से 38 हजार रुपये की कटौती हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.