किशनगंज, फरवरी 2 -- पौआखाली, एक संवाददाता। किशनगंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पौआखाली थाना परिसर में रविवार को जन सुनवाई सह पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर किया गया, जिसका मुख्य मकसद क्षेत्र में पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। संवाद के दौरान लोगों ने चोरी, नशा कारोबार, असामाजिक गतिविधियों, यातायात समस्या और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को खुलकर सामने रखा। जनसंवाद में मौजूद एसपी संतोष कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.