कटिहार, जनवरी 20 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक, धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत पांच, शराब बरामदगी के मामले में एक तथा शराब पीने के आरोप में चार लोग शामिल है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...