बांदा, फरवरी 24 -- पैलानी। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा चौकी से 50 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह दिव्यांग मजदूर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पास से सूरत से बांदा आने का ट्रैवल्स बस का टिकट व रुपये मिले हैं। परिजनों के अनुसार वह बीमार था। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी 45वर्षीय अरूण सिंह पुत्र छेदीलाल सूरत में रह कर मजदूरी करता था। वह कई दिनो से बीमार था। उसने अपनी मां भूरी से फोन पर बात किया था। मां भूरी ने उसे गांव बुला लिया था। वह शनिवार को सूरत से गांव आने के लिए ट्रैवल्स बस में बैठ गया था। रविवार की रात वह पपरेंदा बस स्टैड पर बस से उतर कर बैठ गया। कुछ देर बाद वह लुढ़क गया। उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.