संभल, फरवरी 25 -- थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पंवासा निवासी मनोज कुमार पुत्र कृष्णपाल आरपीएफ में झारखंड में तैनात हैं। उनका मकान संभल-बहजोई रोड पर स्थित है, जो पंवासा चौकी से करीब 200 मीटर दूर है। सोमवार शाम उनकी पत्नी एक शादी समारोह में गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी। सुबह पड़ोस में रहने वाली मनोज की चाची माया देवी जब घर के बाहर झाड़ू लगाने आईं तो मेन गेट का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.