शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- खुटार के गांव चांदपुर में पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक डेयरी दुकान में चोरी का प्रयास सामने आया है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। गांव के ही एक व्यक्ति की डेयरी दुकान मुख्य मार्ग पर स्थित है। बताया गया कि देर रात एक बाइक सवार युवक दुकान के सामने रुका और बाइक खड़ी कर दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की हरकतें कैद हो गईं। फुटेज देख दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और घबरा गया। बाद में उसने बाइक में पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकालने का प्रयास करने की बात कही। दुकान स्वामी ने युवक को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। दुकान स्वामी ने अखबार में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.