नई दिल्ली, जुलाई 7 -- यूपी के वाराणसी जिले में ्आशापुर (सारनाथ) पुलिस चौकी पर पूर्व में प्रभारी रहे दरोगा अरविंद यादव यहां लगी विंडो एसी ही उखड़वा ले गया। पूछताछ हुई तो बताया कि अपनी तैनाती के दौरान उसने ही एसी लगवाई थी। डीसीपी प्रमोद कुमार ने एक्शन लेते हुए मामले में जांच बिठाई है। चौकी के पुलिसकर्मियों के अनुसार लगभग डेढ़ साल पहले जन सहयोग से आशापुर चौकी में विंडो एसी लगी थी। गर्मी में पुलिसकर्मियों सहित अन्य फरियादियों को भी राहत मिलती थी। रविवार सुबह अचानक आशापुर पुलिस चौकी की खिड़की से विंडो एसी निकाल ली गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि एक वाहन से तीन लोग आए। सुबह पांच से छह बजे के बीच खिड़की से विंडो एसी निकाल कर चल दिए। बाद में फुटेज देखा गया तो पता चला कि पूर्व में तैनात चौकी प्रभारी अरविंद यादव एसी निकाल ले गया। यह भी पढ़ें- गुलशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.