गोरखपुर, नवम्बर 10 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद बाइक की टक्कर से घायल महिला की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद आरोपी युवक को पुलिस चौकी से बाहर निकालने की कोशिश में महिला के परिवारीजन और समर्थकों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ पुलिस पर हमला कर दिया था। भीड़ ने दरोगा, दीवान और कॉन्स्टेबल पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें दरोगा राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुलरिहा पुलिस ने चौकी प्रभारी विकास मिश्रा की तहरीर पर चार नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, धमकी, लोक सेवक पर जानलेवा हमला सहित 12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान कर रही है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली परमा देवी (65) पत्नी चुन्नीलाल शनिवार को पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.