उन्नाव, दिसम्बर 26 -- उन्नाव। गांव में पुलिस चौकी का निर्माण करना ग्राम प्रधान के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक चौकी बनने से नाराज कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। बीघापुर थानाक्षेत्र के मोहगता गांव के प्रधान सुशील कुमार के मुताबिक उसने अपने कार्यकाल में ग्रामसभा के अंतर्गत इंदेमऊ पुलिस चौकी के भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी वजह से गांव का एक परिवार उससे रंजिश मानता है। कई बार आरोपी उसे गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी शिकायत करने वह बीघापुर थाना गया था। जिसकी जानकारी होने पर आरोपी मौके पर पहंुचे और गालीगलौज की, इसदौरान एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी भी पहन रखी थी। 25 दिसंबर 2025 की शाम...