लखनऊ, दिसम्बर 21 -- पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर रबाब मार्केट स्थित फजल ज्वेलर्स का शटर तोड़कर शनिवार रात बेखौफ चोरों ने चांदी, सोना सहित करीब 88 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पकड़े जाने से बचने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी उखाड़ ले गए। डीसीपी उत्तरी सहित डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच व फील्ड यूनिट सहित अन्य टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। डीसीपी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। मलिहाबाद के मोहल्ला मिर्जागंज निवासी यूसुफ अली बेग की मलिहाबाद मेन रोड पर पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी पर स्थित रबाब मार्केट में फजल ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। यूसुफ के मुताबिक शनिवार रात करीब 1:10 बजे चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया और उसमें से 30 किलोग्राम चांदी व 1...