हाथरस, दिसम्बर 24 -- कस्बे में बजरंग दल टीम द्वारा पुलिस चौकी पर हवन और हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। बजरंग दल के नगर संयोजक ललित द्विवेदी ने कहा कि कस्बे के अलग अलग मंदिरों पर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हर शहर और गांव में होना चाहिए। सभी हिन्दू लोगों को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। बजरंग दल टीम के द्वारा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और स्टाफ को हनुमान चालीसा की पुस्तक भी भेंट की।इस अवसर पर सुधांशु आर्य,ललित द्विवेदी,सुमित माथुर,विष्णु शर्मा,लालू पंडित,अंकित माहेश्वरी,संदीप दीक्षित,दुष्यंत द्विवेदी, मोनू शर्मा, उज्ज्वल शर्मा,प्रदीप द्विवेदी,राहुल द्विवेदी,गोलू माहौर,आकाश नागर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...