बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवादददाता शहर के संकट मोचन मंदिर और पुलिस चौके के सामने सर्दी से बचने के लिए अलाव ताप रहे किशोर को कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी 16वर्षीय रिंकू उर्फ लवलेश पुत्र धर्मेद्र अपने साथी दीपक के साथ मजदूरी करने बांदा आया था। मजदूरी में देर हो जाने पर वह गांव न जाकर रात बिताने और सर्दी से बचने के लिए संकट मोचन मंदिर और पुलिस चौकी के सामने जल रहे अलाव के समीप बैठा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। जिससे रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को मामूली चोंटे आईं। हादसे कारके भाग रहे कार चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.