प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस चौकी के समीप अरशद की बिल्डिंग की दुकान है। दुकान के पास ही शमशाद की ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। चोर रात में ट्रैक्टर ट्राली उठा ले गए, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है, पुलिस चौकी के पास हुई चोरी की वारदात को लेकर लोगों में भय व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...