मथुरा, नवम्बर 10 -- वृंदावन। रमणरेती पुलिस चौकी के पास से एक साल की बच्ची लापता हो गई। सब जगह तलाश करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मां ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बच्ची की तलाश में लगी है। मूल रूप से गांव चांचपुर भटेला, थाना चन्दपा, हाथरस की रहने वाली गुड्डी पत्नी बाबूलाल पति से झगड़ा होने के बाद एक सप्ताह पूर्व तीन बच्चों को लेकर वृंदावन आ गई। वह यहां रमणरेती चौराहा के पास परिक्रमा मार्ग में फुटपाथ पर पॉलिथीन की झोपड़ी बनाकर रह रही थी। पांच नवंबर को वह अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर बैठी थी। किसी कार्य के चलते झोपड़ी के अंदर गई और जब बाहर निकली तो उसकी एक साल की बच्ची गुंजन लापता थी। दोनों छोटे बच्चों से पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके। इसके बाद महिला ने आस-पास बेटी की तलाश की, लेकिन कोई खबर नहीं लगी। इके बाद वह चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.