हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 16 -- प्रयागराज में पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, फोरेंसिक एवं डाग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शक के आधार पर दो को हिरासत में लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। सनसनीखेज घटना कोतवाली हंडिया के कस्बा बरौत में घटी। बरौत बाजार निवासी कड़ेदिन यादव की पुत्री 35 वर्षीय राधा यादव (सुघरी) बीते होली की रात अपने कमरे में सो रही थी। उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मगर घटना कब कैसे घटी इसकी जानकारी घर पर मौजूद पिता सहित परिजनों को भी नहीं हो पाई। इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे कस्बे में सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.