लखनऊ, दिसम्बर 3 -- एमएलसी पवन सिंह मौके पर पहुंचे, पुलिस अफसरों से फोन पर की शिकायत हरकत में आई पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, जल्द खुलासे का किया दावा बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब कस्बे में चोर पुलिस चौकी के पास मोबाइल की दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नगदी चोरी कर ले गए। एक अन्य दुकान में चोरों ने शटर चैनल तोड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी पर सीतापुर एमएलसी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। बीकेटी क्षेत्र के रामपुर देवरई निवासी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक बीकेटी कस्बे में एयरफोर्स तिराहे के पास शुभ इंटर प्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। रात को चोरों ने शटर व अंदर लगे कांच का दरवाजा तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये 12 स्मार्ट फोन, 50 हजार के 25 की पैड मो...