कानपुर, दिसम्बर 8 -- मंधना पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवकों ने एक कार रोककर मारपीट की और पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल को पुलिस ने भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल के भाई की तहरीर पर बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवा बिहार कोठी निवासी कनक उर्फ मिलन शुक्ला अपने एक दोस्त की कार से बाबी सिंह, शुभ मिश्रा, सत्कार तिवारी के साथ मंधना की तरफ आ रहे थे। रात आठ बजे के करीब छह से सात बाइकों से एक दर्जन से अधिक युवकों ने कार को पुलिस चौकी के पहले रोक लिया और मिलन को जमकर पीटा। जानकारी होते ही पुलिस पहुंची लेकिन जबतक हमलावर अपनी बाइकों से बैठकर भाग निकले। पुलिस ने घायल मिलन को पास के अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी। घायल के भाई तरुण कुमार ने सोमवार को बिठूर थाने पहुंच कर छोटू भदौ...