मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार शाम भरुहना पुलिस चौकी के पास से पांच हजार रुपये घूस लेते चकबंदी लेखपाल को रंगेहाथ धर दबोचा। नामांतरण आदेश जारी करने के नाम पर उसने रुपये की मांग की थी। आरोपी लालगंज तहसील में तैनात है। देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिल कुमार ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा कला भटपुरवा गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से लालगंज तहसील के चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल अरुण कुमार नामांतरण (खारिज दाखिल) आदेश जारी नहीं कर रहे थे। उसने पांच हजार रुपये घूस की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। टीम ने जाल बिछाया। उधर, लेखपाल ने मंगलवार शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे पीड़ित को बुलाया। अनिल ने जैसे ही रकम लेखपाल के हाथ ...