अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाने की नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास शनिवार रात को बदमाशों ने एक अधिवक्ता के बंद घर को निशाना बना लिया। बंद मकान के ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्हें थाने व चौकी के चक्कर काटने पड़े। उन्होंने सोमवार को दीवानी के बाहर अनशन की चेतावनी दी है। नौरंगाबाद निवासी अधिवक्ता प्रतीक चौधरी का नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पीछे कुम्हार वाली गली में भी मकान है। यहां माता-पिता रहते हैं। शनिवार को माता-पिता ताला लगाकर दूसरे घर पर आ गए। इसी बीच रात में बदमाशों ने मैन-गेट का ताला तोड़ा। अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और लाखों के जेवरात ले गए। रविवार सुबह पड़ोसी ने सूचना दी। अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस यहां गश्त नहीं करती है। आएदिन असामाजिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.