बलरामपुर, दिसम्बर 12 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार रामलीला पोखरा पर स्थित पुलिस चौकी कस्बा के सामने बरसात का पानी भरा हुआ है। जल निकासी की सुविधा न होने से यहां तैनात पुलिस कर्मियों को पानी से प्रवेश कर आने-जाने को मजबूर होना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की नजरें इस समस्या पर नहीं पड़ रही हैं। लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...