पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़। प्रतिनिधि नगर थाना पुलिस ने शनिवार को एंटी क्राइम जांच अभियान के दौरान दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोलाजोड़ा मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर की दो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों से जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर पाए। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपी डोमन साह और जबुना साह साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के अंगूठियां गांव के रहने वाले हैं। वाहन जांच अभियान में पुनि सह थाना प्रभारी प्रयाग राज, अवर निरीक्षक विनोद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.