दुमका, दिसम्बर 13 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना पुलिस शुक्रवार को चोरी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में मसलिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मोहरा ग्राम निवासी मुन्ना पासवान पिछले करीब चार माह पूर्व मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघागर गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जो फरार चल रहा था। मसलिया थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मुन्ना पासवान के घर मे छापामारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि उक्त चोरी के घटना में तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोटो-12दुमका-214, कैप्सन- मसलिया पुलिस के गिरफ्त में चोरी का आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...