मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी हुई। इसमें जनपद की पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए अपराध समीक्षा सहित पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर मंथन कर निर्णय लिए गए। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, और आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। इस गोष्ठी में चालू वित्तीय वर्ष के बजट की विस्तृत समीक्षा की गई। मदवार व्यय, प्रस्तावित कार्यों और लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए वित्तीय संसाधनों के पारदर्शी व मितव्ययी उपयोग के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षु आरक्षियों के आवास, भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.