भभुआ, जनवरी 30 -- ताजी घटना होने पर चोरी की पुरानी घटनाओं पर भी शुरू हो जाती है चर्चा चांद में भीड़ में शामिल लोग चाुरी की घटनाओं व कार्रवाई चर्चा करते रहे (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। पुलिस गुरुवार की रात में गश्त लगाती रही और चोर ई रिक्शा की बैट्री की चोरी करते रहे। ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सिर्फ चर्चा बनकर रह जाती हैं। घटना होती है तो पुरानी घटनाओं पर भी चर्चा शुरू हो जाती है। चांद-भभुआ रोड में स्थित श्री स्वामी जी फोटो स्टेट दुकान के सामने से पिछले दिनों जेनरेटर की चोरी हुई थी। ऐसे में पुलिस के इकबाल पर लोग न सिर्फ सवाल खड़ा कर रहे हैं, बल्कि चोर भी चुैनौती दे रहे हैं। भीड़ के बीच से सिहोरिया के मोहन जायसवाल ने कहा कि चांद थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। सिर्फ बैट्री चोरी का ही मामला नहीं है। पिछले उनके दरवाजे ...