गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- दिलदारनगर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिलदारनगर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को मिलकर एक मांग पत्र सौपा। कहा कि इस समय घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के कारण शाम के बाद अंधेरा छाया रहता है। जिससे चोरी की घटनाए होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में रात्रि के समय पुलिस चेकिंग के साथ गश्त बढ़ाया जाए। बाजार में नियमित चेकिंग और सघन पुलिस गश्त कराए जाने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पत्रक के समय संजय राय, सोनू गुप्ता, रामानन्द गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, समीम अहमद, नईम अहमद, वसीम अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.