गिरडीह, जनवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के वर्कशॉप में मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद गार्ड को बंधक बनाकर अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट किये जाने की घटना घटी है। अपराधियों ने मुफस्सिल पुलिस की गश्ती दल को लौटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। वर्कशॉप में ड्यूटी में तैनात तीन गार्ड को बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। इस बीच अपराधियों द्वारा अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि मुफस्सिल पुलिस को तीन घंटे तक बंधक बनाकर अपराधियों द्वारा रखने एवं लूटपाट किये जाने की बात पूरी तरह से हजम नहीं हो रही है। इसके पीछे कई वजह भी सामने आयी है। अपराधियों द्वारा बंधक बनाये गये गार्डों के साथ न तो मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है और न ही तीनों गार्डों से कोई...