शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जीएफ कॉलेज मैदान में चल रही स्वर्गीय सूरजकांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में पुलिस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन क्लब को हराया। पुलिस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। टीम की ओर से सैफ ने 85 रन की पारी खेली, जबकि विशाल मलिक ने 61 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अब्दुल्ला और तारीक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन क्लब की टीम 120 रन पर सिमट गई। सैफी ने 30 और जीशान ने 24 रन बनाए। पुलिस क्लब की ओर से नरेंद्र ने तीन विकेट और अभिषेक ने दो विकेट लिए। सैफ को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका अभय सिंह गुर्जर और अनुज यादव ने निभाई। स्कोरिंग लक्ष्य और अभिषेक कनौजिया ने की, जबकि कमेंट्री पंकज छापू ने की। मैन ऑफ द मैच का ...