गिरडीह, फरवरी 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्रामीणों द्वारा कथित बच्चा चोर के आरोप में बेंगाबाद पुलिस को सौंपा गया युवक अर्धविक्षिप्त निकला। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। कहा कि वह जामताड़ा जिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहनेवाला है। सूचना मिलने पर उनके परिजन बेंगाबाद थाना पहुंचे थे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने उसके विक्षिप्त होने की बात बताई। कहा कि वह अनाउल का पुत्र सलाउद्दीन है। पिछले तीन वर्षों से रांची के कांके से उसका इलाज चल रहा है। मंद बुद्धि होने के कारण घर से निकल कर जहां तहां चला जाता है। कहा कि तीन दिन पहले वह घर से निकला था। परिजन उसकी काफी खोजबीन भी कर रहे थे। इस बीच बेंगाबाद के अमजो गांव में मंगलवार की रात ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर के संदेह पर एक व्यक्ति को पकड़े जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.