आजमगढ़, नवम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की पुलिस को 22 नए चार पहिया वाहन मिले हैं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। नए वाहन कंडम हो चुके डायल 112 के पीआरवी वाहनों का स्थान लेंगे। नए वाहन मिलने से डायल 112 की पहुंच और सुदृढ़ होगी। जनपद में डायल 112 की आपातकालीन सेवा के लिए 41 पीआवी चार पहिया वाहन संचालित हो रहे हैं। जरूरत के अनुसार उन्हें थानों में तैनात किया गया है। कुछ वाहन कंडम हो गए थे। शासन से भेजे गए 22 नए वाहन इनका स्थान लेंगे। अब जनपद में 57 चार पहिया पीआवी वाहन और 17 दो पहिया पीआरवी वाहन संचालित होंगे। पुलिस लाइन में एसएसपी ने नए पीआरवी वाहनों का विधि-विधान से पूजन कर हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि डायल 112 को नए वाहन मिलने से डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं त्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.